ऑफिस का स्ट्रेस मिनटों में दूर करने के लिए कौन सी ट्रिक्स को अपनाना हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण हर किसी को तनाव जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में ज्यादातर ऑफिस वाले लोगों में तनाव देखने को मिल रहा है। इससे पीड़ित व्यक्ति को सोचने, समझने और देखने में समस्या महसूस हो सकती है। आज के समय में, चाहे कोई छोटा हो या फिर कोई बड़ा, काम के चक्क्र में हर किसी को तनाव जैसी स्थिति से गुजरना पड़ता है। दरअसल, लोग अपने काम में इतना ज्यादा बिजी हो जाते हैं, कि वह अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखना भी भूल जाते हैं। लोगों के काम करने और आने जाने में ही सारा दिन निकल जाता है, जिसके कारण वह अपने साथ अकेले में एक पल भी नहीं गुजार पाते हैं और तनाव जैसी स्थिति का शिकार हो जाते हैं। दरअसल, इस पर ध्यान न देने पर लोग डिप्रेशन जैसी समस्या का भी शिकार हो सकते हैं, इसलिए अपने तनाव को समय समय पर मैनेज करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, थोड़ा-थोड़ा करके तनाव कब डिप्रेशन में बदल जाए कुछ पता नहीं चलता है। इसलिए थोड़ा सा भी तनाव महसूस होने पर आपको इसे कम करने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए और समस्या गंभीर होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

अक्सर ही ऑफिस जाने वाले लोगों में तनाव जैसी समस्या होना एक आम बात होती है। दरअसल, ऑफिस में कई कामों का प्रेशर एक व्यक्ति की मानसिक स्‍थ‍ित‍ि को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण ही एक व्यक्ति काफी ज्यादा तनाव महसूस करता है। दरअसल, अगर आपको भी अपने ऑफिस में तनाव जैसी स्थिति से गुजरना पड़ता है और आप इसको लेकर काफी ज्यादा चिंता में रहते हैं, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे में, ऑफिस के कारण होने वाले तनाव को मैनेज करने के लिए आप कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं। इन तरीकों से आप अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। दरअसल, तनाव को कम करने के इन तरीकों में माइक्रो स्ट्रेच ब्रेक लेना, पॉजिटिव विजुअलाइजेशन करना, अरोमा स्टिक का इस्तेमाल करना, आई पामिंग तकनीक को अपनाना और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना शामिल हो सकता है। यह तरीके आपके तनाव को कम करने में और दिमागी सेहत को बरकरार रखने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। समस्या गंभीर होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  माइग्रेन को कम करने के लिए बेहद ही आसान घरेलु नुस्खा,जो इस समस्या को करे जड़ से ख़तम

ऑफिस का स्ट्रेस मिनटों में दूर करने के तरीके!

दरअसल, ऑफिस का तनाव मिनटों में दूर करने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे 

  1. माइक्रो स्ट्रेच ब्रेक लेना 

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, तनाव को कम करने के लिए आप हर 60 मिनट पर 1 मिनट का स्ट्रेचिंग ब्रेक जरूर लें। इसमें आप गर्दन और कंधों को हल्‍का स्‍ट्रेच करें। इससे न केवल तनाव कम होगा, बल्कि आपके मन को भी शांति मिलेगी। इससे शरीर में ब्लड फ्लो ज्यादा होगा और ब्रेन फटीग कम होगा। 

  1. पॉजिटिव विजुअलाइजेशन करना 

डॉक्टर के अनुसार, ऑफिस में या फिर कहीं पर भी किसी भी समय आपको तनाव महसूस हो तो आप केवल दो मिनट के लिए अपनी आंखों को अच्छे से बंद करें और किसी भी शांत और सुंदर जगह की कल्पना करें। इस विजुअलाइजेशन में कोई भी सुंदर और शांत बगीचा या फिर समुद्र का किनारा शामिल हो सकता है। इससे तनाव कम होने में काफी सहायता मिलती है। 

See also  मिनटों में बातों को भूलना और कुछ देर बाद याद आ जाना कहीं अल्जाइमर का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

निष्कर्ष: तनाव होना एक आम समस्या है, जो गंभीर स्थिति में किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इस समस्या की चपेट में, लगभग सभी वर्ग के लोग आ सकते हैं। ऑफिस के कामों और घर की जिम्मेदारियों की वजह से तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ऑफिस के कामों की वजह से होने वाले तनाव को कम करने के लिए आप आई पामिंग तकनीक अपनाना, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना, अरोमा स्टिक इस्तेमाल करना, पॉजिटिव विजुअलाइजेशन और माइक्रो स्ट्रेच ब्रेक लेना जैसे तरीकों का सहारा ले सकते हैं। यह तरीके तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। समस्या ज्यादा बढ़ने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप झावर न्यूरो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

प्रश्न 1. किन कारणों से तनाव बढ़ सकता है?

See also  चारकोट मैरी टूथ रोग क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में

तनाव होना एक आम समस्या है और यह काम के बढ़ते प्रेशर पैसे की तंगी होना, रिश्तों में तनाव या फिर उनका टूटना, किसी करीबी की मौत हो जाना जैसे होने वाले बड़े बदलावों की वजह से तनाव और भी ज्यादा बढ़ सकता है। 

प्रश्न 2. तनाव को कम करने के लिए किस किस्म का भोजन करना होता है बेहद फायदेमंद? 

दरअसल, एक शांत जिंदगी जीने के लिए जिंदगी में तनाव मुक्त होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। तनाव कम करने के लिए आप ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में पत्तेदार हरी सब्जियां, डार्क चॉकलेट, नट्स, बीज, दही और खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं। 

प्रश्न 3. दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए क्या किया जा सकता है? 

दरअसल, अपने दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए आप रोजाना पौष्टिक आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, नियमित व्यायाम करना, योग करना पर्याप्त नींद लेना और धूम्रपान जैसी गलत आदतों से अपना बचाव करना जैसी आदतों को अपनाकर आप अपने दिमाग को सेहतमंद रख सकते हैं। 

प्रश्न 4. क्या वाकई दिमाग का सेहतमंद होना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है? 

दरअसल, हां दिमाग का सेहतमंद होना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि शरीर के सभी काम दिमाग की हलचल के कारण ही होते हैं।

First Seizure vs Epilepsy: What Usually Happens After a First Unprovoked Seizure?
epilepsy

First Seizure vs Epilepsy: What Usually Happens After a First Unprovoked Seizure?

Seizures can be a one-time event that can be provoked by some temporary health conditions or some underlying health factors; on the other hand, epilepsy is a result of persistent…

  • October 19, 2026

  • 247 Views

What are the Reasons for Using Awake Mapping During Awake Brain Surgery?
Brain Health

What are the Reasons for Using Awake Mapping During Awake Brain Surgery?

The word brain surgery is itself very powerful and can make any normal individual anxious and nervous like you. Awake Brain surgery is done when the tumor is present in…

  • October 17, 2026

  • 247 Views