लगातार और बार-बार चक्कर आना आखिरकार किन समस्याओं का हो सकता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

चक्कर आना एक आम समस्या है, जो बार- बार या फिर लम्बे समय तक बने रहने पर किसी समस्या का संकेत हो सकता है। दरअसल, आपने ऐसा कई बार महसूस किया होगा, कि जब कभी भी आप अचानक से उठते हैं या फिर बैठते हैं, तो आपको चक्कर आ जाते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक संकेत नहीं होता है। चक्कर आना एक आम समस्या है, जो किसी को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए, हम से ज्यादातर लोग इस समस्या को गंभीरता से बिल्कुल भी नहीं लेते हैं और आम समझ कर ऐसे ही नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि कुछ वक्त बाद यह समस्या खुद ब खुद ठीक हो जाती है और ज्यादा परेशानी भी नहीं करती है। दरअसल, कई बार यह समस्या लोगों को लगातार और बार बार परेशान करती है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक साबित नहीं होती है। आम तौर पर, बार-बार और लगातार चक्कर आना या फिर काफी लंबे समय तक ऐसी ही स्थिति बनी रहना ठीक नहीं होता है, यह सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत भी हो सकता है, जिसमें कान से जुड़ी समस्याएं, शारीरिक और खून से जुडी समस्याएं, नसों और दिमाग से जुडी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा, चिंता, तनाव, दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण भी चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। 

ऐसे में, घबराने की जरूरत नहीं है और चक्कर आने को कोई बीमारी समझने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे में बार-बार चक्कर आना किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होती है, बल्कि यह तो एक अंतर्निहित सेहत से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। दरअसल, इसमें एक व्यक्ति का दिमाग, कान, नसों या फिर शरीर में पोषक तत्वों की कमी शामिल हो सकती है। अगर आपको भी चक्कर आने जैसी समस्या का बार-बार सामना करना पड़ रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज करने की बजाए तुरंत पाने डॉक्टर से मिलकर इस के पीछे की समस्या का पता करना चाहिए। ताकि आगे चलकर किसी बड़ी और भयानक समस्या से अपना बचाव किया जा सके। आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  आयरन की कमी से मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है, जाने इसके क्या है लक्षण

लगातार और बार-बार चक्कर आना किन समस्याओं का संकेत होता है? 

आम तौर पर, बार-बार और लगातार चक्कर आना निम्नलिखित समस्याओं का संकेत हो सकता है, जैसे कि 

  1. कान से जुड़ी समस्यायों का संकेत 

दरअसल, इसे चक्कर आने का बहुत ही आम कारण माना जाता है, क्योंकि एक व्यक्ति के शरीर का संतुलन बनाए रखने में कान का अंदरूनी हिस्सा काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। बार-बार और लगातार चक्कर आना बेनाइन पैरॉक्सिज्मल पोजिशनल वर्टिगो, मेनियर डिजीज, लेबिस्थिाइटिस या ਫफिर वेस्टिबुलर न्यूरिटिस जैसे वायरल संक्रमण का संकेत हो सकता है। 

  1. शारीरिक और खून से जुड़ी समस्याओं का संकेत 

दरअसल, बार-बार चक्कर आना उच्च रक्तचाप होना, एनीमिया और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना और शुगर लेवल कम होना जैसी समस्या का भी संकेत हो सकता है। 

आपको डॉक्टर से कब मिलना चाहिए? 

दरअसल, इस तरह की स्थिति में, अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं और काफी लंबे वक्त से आपका सिर घूम रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके अलावा, इसके कारण अगर आपके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और साथ में, बुखार, कम सुन पाना, कानों में घंटी की आवाज सुनाई देना जैसा अनुभव हो रहा है, तो भी आपको डॉक्टर से मिलने में बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए। 

See also  चारकोट मैरी टूथ रोग क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में

निष्कर्ष: माना कि चक्कर आना एक आम समस्या है, पर अगर यह समस्या आपको लगातर और बार-बार परेशान कर रही है, तो यह किसी बड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है, जिसमें कान से जुड़ी समस्याएं, शारीरिक और खून से जुडी समस्याएं, नसों और दिमाग से जुड़ी कोई भी समस्या शामिल हो सकती है। इसलिए, इसे आम समझ कर नजरअंदाज न किया जाए, क्योंकि यह कोई बीमारी नहीं बल्कि किसी बड़ी बीमारी का संकेत होता है, जिस पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। इसलिए, अगर आपको बार-बार चक्कर आना जैसा महसूस हो तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए और इसके पीछे की समस्या का पता करना चाहिए। ऐसा करके आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। ब्लड प्रेशर अचानक से गिर जाना, शरीर में पानी की कमी होना, एंग्जाइटी या फिर किसी दवा के प्रभाव के कारण भी चक्कर आ सकते है। कई मामलों में यह गंभीर नहीं होता है। पर, फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही झावर न्यूरो हॉस्पिटल में के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

See also  बच्चों में ब्रेन ट्यूमर होने के प्रमुख कारण कौन-से है और जाने कैसे करें बाल चिकित्सा ब्रेन ट्यूमर की देखभाल

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1. क्या चक्कर आना एक आम समस्या है? 

दरअसल, हाँ चक्कर आना एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे सभी लोग कभी न कभी प्रभावित होते ही हैं।

प्रश्न 2. चक्कर आने से शरीर के कौन-कौन से अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं?

चक्कर आने पर विशेष तौर पर हमारा दिमाग आंतरिक कान और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। 

प्रश्न 3. चक्कर आने पर क्या करना चाहिए?

चक्कर आने जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर आप सबसे पहले जमीन पर बैठ या फिर लेट जाएँ, सिर को नीचे की तरफ रखें, ऐसे में अदरक की चाय पिएं, नींबू पानी का सेवन करें और अपने आप को हाइड्रेट रखें, ऐसा करना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में, अचानक से उठने-बैठने से बचें, एक शांत कमरे में आराम करें और शराब, कैफीन जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें। 

प्रश्न 4. बार-बार चक्कर आना किस समस्या का संकेत हो सकता है? 

दरअसल, अगर किसी व्यक्ति में बार-बार चक्कर आना जैसी स्थिति बनी हुई है, तो यह विशेष तौर पर अंदरूनी काम की समस्या, लो ब्लड प्रेशर की समस्या, स्ट्रोक आना, एनीमिया की समस्या, नसों की समस्या या फिर डिहाइड्रेशन जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में, आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing
Uncategorized

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing

A pinched nerve can make your hands, arms, legs, or feet feel numb, weak, or tingly. While a little numbness now and then is usually nothing to worry about, you…

  • September 30, 2026

  • 141 Views

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones
Brain disordersBrain Tumours

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones

Pituitary tumors are growth that develops in the pituitary gland, and this small, pea-sized gland is located behind the nose at the base of the brain. The main function of…

  • September 23, 2026

  • 513 Views