ब्रेन ट्यूमर क्या है? डॉक्टर से जाने लोगों में इसके क्या कारण हो सकते हैं?

ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी बीमारी है, जो बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी को प्रभावित कर सकती है। ब्रेन ट्यूमर के मामले दुनियाभर में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर  इन ट्यूमर के लक्षणों को वक़्त रहते न समझा जाये तो यह आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसा कई बार होता है कि कई लोग ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को आम समझने की गलती कर बैठते हैं, जिससे की उनको आगे जाकर काफी परेशानी हो जाती है। इसलिए लोगों में इसकी जागरूकता फैलाने के लिए, हर साल 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है, जिसमें लोगों को इसके लक्षण और लोगों में इसके कारणों के बारे में बताया जाता है। दरअसल लोगों को ब्रेन ट्यूमर की स्थिति और गंभीरता को जानने के लिए, इसके अलग अलग पहलुओं को समझना बहुत ज्यादा जरूरी है। आइये इस लेख के माध्यम से ये जानते हैं, कि ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? और लोगों में ब्रेन ट्यूमर के क्या कारण हो सकते हैं? आखिर इससे अपना बचाव कैसे किया जा सकता है? 

ब्रेन ट्यूमर क्या है?

असल में ब्रेन ट्यूमर दिमाग में या उसके आस-पास होने वाली कोशिकाओं की वृद्धि को ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। आमतौर पर ब्रेन ट्यूमर दिमाग की नसों में भी हो सकता है, और यह दिमाग की नसों के पास भी हो सकता है। आपको बता दें कि ब्रेन ट्यूमर कैंसर वाले भी हो सकते हैं और कैंसर रहित भी हो सकते हैं, ये दोनों तरह के कैंसर लोगों को परेशान कर सकते हैं। आमतौर पर कुछ ट्यूमर बहुत तेजी से बढ़ते हैं, तो कुछ ट्यूमर का विकास बहुत धीरे-धीरे होता है। व्यक्ति में जब ब्रेन ट्यूमर बढ़ता है तो उसकी स्कैल्प के भीतर दबाव बढ़ सकता है। इस तरह की स्थिति आपकी सेहत और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है, और यह व्यक्ति के लिए घातक भी हो सकती है। 

See also  चारकोट मैरी टूथ रोग क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में

दरअसल ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर को ऐसे समझा जाता है, ब्रेन ट्यूमर जो आपके मस्तिष्क से शुरू होता है और फैलता है, तो उसको प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर के नाम से जाना जाता है। ये जरूरी नहीं है की हर ब्रेन ट्यूमर ब्रेन कैंसर ही होता है। पर जब कैंसर आपके शरीर के किसी और भाग से शुरू होता है और यह ब्रेन में फैलता है, तो उसको सेकेंडरी ब्रेन ट्यूमर या मेटास्टेटिक ब्रेन कैंसर भी कहा जाता है। 

ब्रेन ट्यूमर के कितने प्रकार होते हैं?

दरअसल ब्रेन ट्यूमर दो ही प्रकार के होते हैं, जैसे कैंसर वाले ब्रेन ट्यूमर और बिना कैंसर वाले ब्रेन ट्यूमर। 

  1. कैंसर वाले ब्रेन ट्यूमर : 

क्या आप इसके बारे में जानते हैं, कि ब्रेन कैंसर कैसे होता है? कैंसर वाले ब्रेन ट्यूमर को दिमाग के प्राइमरी ट्यूमर के रूप में जाना जाता है। यह ट्यूमर आमतौर पर दिमाग से शुरू होता है और धीरे-धीरे शरीर के और अंगों में फैलता है। इसके इलाज के बाद भी इसके वापस आने की सम्भावना बनी रहती है। 

  1. बिना कैंसर वाले ब्रेन ट्यूमर: 

आपको बता दें कि इस तरह के ब्रेन ट्यूमर का विकास बहुत ही धीरे-धीरे होता है। दरअसल बिना कैंसर वाले ट्यूमर का इलाज होने के बाद इसके दुबारा होने की सम्भावना बहुत कम होती है। 

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

आपको बता दें कि ब्रेन ट्यूमर के लक्षण और संकेत ब्रेन ट्यूमर के आकार और स्थान पर निर्भर करते हैं। इसके लक्षण इस बात पर भी निर्भर कर सकते हैं कि आपका ब्रेन ट्यूमर कितनी तेजी से बढ़ रहा है, जिसको ट्यूमर ग्रेड भी कहा जाता है। कई बार बिना लक्षण के भी यह हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर के सामान्य लक्षण और संकेत इस प्रकार हैं :

  1. सिर में दर्द या दबाव जो सुबह के समय बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
  2. सिर में बार-बार दर्द होना और अधिक गंभीर प्रतीत होता है।
  3. सिरदर्द का धीरे-धीरे बढ़ना। 
  4. सिरदर्द जिस को तनाव सिरदर्द या माइग्रेन कहा जाता है।
  5. मतली या उल्टी का होना। 
  6. दृष्टि धुंधली होना, दोहरी दिखाई देना या दृष्टि के दोनों ओर दृष्टि का खो जाना।
  7. दौरे, विशेषकर यदि दौरे का कोई इतिहास न हो।
  8. हाथ या पैर में संवेदना या फिर गति का खत्म हो जाना। 
  9. थोड़े समय के लिए मेमोरी लॉस हो जाना। 
  10. नींद में कमी का होना। 
  11. संतुलन में परेशानी होना। 
  12. बोलने में समस्या आना। 
  13. बहुत ज्यादा थकान का महसूस होना। 
  14. रोजमर्रा के मामलों में उलझना। 
  15. दैनिक गतिविधियों में बदलाव का होना। 
  16. सरल आदेशों का पालन करने में परेशानी का होना। 
  17. व्यक्तित्व या व्यवहार में परिवर्तन का होना। 
  18. सुस्ती व थकान का बढ़ना।
  19. सुनने में समस्याएं होना। 
  20. बहुत ज़्यादा चक्कर आना या ऐसा महसूस होना कि दुनिया घूम रही है, जिसे वर्टिगो भी कहा जाता है।
  21. बहुत ज्यादा भूख लगना और वजन का बढ़ना।
See also  Spotting Brain Tumor Symptoms Early: Prominent Things You Must Know

लोगों में ब्रेन ट्यूमर के कारण

क्या आप इसके बारे में जानते हैं कि लोगों में ब्रेन ट्यूमर क्यों होते हैं, इसके जोखिम कारक क्या हो सकते हैं? हालाँकि अभी तक इसके मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है, पर लोगों में ब्रेन ट्यूमर बढ़ाने वाले जोखिम कारकों का पता लगाया गया है, वह कुछ इस प्रकार हैं, 

  1. रेडिएशन के दुष्प्रभाव :

आयोनाइजिंग रेडिएशन के संपर्क में आना किसी भी व्यक्ति के लिए ब्रेन ट्यूमर के खतरे को बढ़ा सकता है। आमतौर पर कैंसर थेरेपी के वक़्त व्यक्ति इस रेडिएशन के संपर्क में आ सकते हैं। इससे व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ सकता है। 

  1. पारिवारिक इतिहास :

दरअसल कुछ लोगों में ब्रेन ट्यूमर का जेनेटिक कारण भी हो सकता है। अगर आपके परिवार में किसी और व्यक्ति को पहले से ब्रेन ट्यूमर की समस्या है, तो दूसरे व्यक्ति में इसके होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। 

  1. एचआईवी/एड्स :

आमतौर पर कई लोग एचआईवी/एड्स जैसी समस्याओं के शिकार होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें सामान्य लोगों की तुलना में ब्रेन ट्यूमर की संभावना बहुत ज्यादा होती है। अगर आपको एचआईवी-एड्स की समस्या है तो आपमें सामान्य लोगों की तुलना में ब्रेन ट्यूमर की संभावना ज़्यादा होगी। 

  1. पहले से कैंसर का होना : 
See also  Key Aspects Of Neuro-Oncology Services

आपको बता दें की कैंसर से पीड़ित बच्चों में बाद के जीवनकाल में ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इसके साथ ही ल्यूकेमिया वाले वयस्कों में भी ब्रेन ट्यूमर होने की संंभावना ज्यादा होती है।

ब्रेन ट्यूमर का इलाज

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है की क्या ब्रेन ट्यूमर का इलाज संभव है? हां ब्रेन ट्यूमर का इलाज संभव है पर यह इसके अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि ट्यूमर कौन सा प्रकार है, यह दिमाग में किस स्थान पर है, इस ट्यूमर का आकार, साइज और इसकी कोशिकाएं कितनी असामान्य है आदि। आपको बता दें कि यह डॉक्टर तय करते हैं, कि आपके ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए, कौन-सा उपचार सही रहेगा। जैसे की रेडिएशन थेरेपी, सर्जरी और कीमोथेरेपी जैसे उपचार ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

आज के समय में कई समस्याएं तेज़ी से बढ़ रही है, और सभी लोग इन समस्यायों से परेशान हैं। इनमें से ही एक समस्या ब्रेन ट्यूमर जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। अगर इसका समय रहते इलाज न किया जाये तो यह आगे चलकर काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जैसे ही आपको इसके लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर आपको भी ब्रेन ट्यूमर जैसी कोई समस्या है, और आप इसका इलाज ढूंढ रहे हैं, तो आप आज ही झावर न्यूरो अस्पताल में जाके अनुभवी चिकित्सकों से उचित इलाज प्राप्त कर सकते है, जो आपकी स्थिति को बिलकुल सही कर सकते हैं और आपको उपयुक्त उपचार प्रदान कर सकते हैं। आप इसके विशेषज्ञों से पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing
Uncategorized

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing

A pinched nerve can make your hands, arms, legs, or feet feel numb, weak, or tingly. While a little numbness now and then is usually nothing to worry about, you…

  • September 30, 2026

  • 116 Views

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones
Brain disordersBrain Tumours

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones

Pituitary tumors are growth that develops in the pituitary gland, and this small, pea-sized gland is located behind the nose at the base of the brain. The main function of…

  • September 23, 2026

  • 499 Views