सोने से पहले डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करने से, तनाव और मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को मिल सकते हैं, ये 4 फायदे

दरअसल, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए मानसिक तनाव, बेचैनी और ज़्यादा सोचना एक आम बात की तरह हो गई है। आमतौर पर, दिनभर भाग दौड़ करने के बाद, जब हम रात के समय सोने के लिए जाते हैं, तो अक्सर हमारा दिमाग उस दौरान शांत नहीं होता है और रात में नींद बार-बार खुल जाती है। ऐसे में, इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए एक आसान उपाय है, सोने से पहले डीप ब्रीदिंग करना। आपको बता दें कि डीप ब्रीदिंग शरीर को रिलैक्स करने के साथ साथ दिमाग को भी शांत करती है। दरअसल, इस तरह के अभ्यास को घर में बिना किसी उपकरण के आसानी से किया जा सकता है। रोजाना, केवल पांच से दस मिनट तक इसका अभ्यास डिप्रेशन, तनाव और चिंता जैसी समस्या को काफी हद तक ठीक कर सकता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के क्या क्या फायदे हो सकते हैं?

See also  Brain-eating Amoeba infection: Everything that you need to know

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के क्या क्या फायदे हो सकते हैं?

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के कई फायदे हो सकते हैं, जिस में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. तनाव कम होता है

गहरी सांसें लेने जैसी कसरत को करने पर हमारा नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जिससे शरीर को काफी ज्यादा आराम मिलता है। डॉक्टर के अनुसार, इस तरह की कसरत को करने पर, दिनभर की भागदौड़ से, दिमाग में भरा हुआ तनाव, चिड़चिड़ापन और बेचैनी काफी ज्यादा कम होती है। 

  1. नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है

आम तौर पर, सोने से पहले की गई डीप ब्रीदिंग की कसरत दिल की रेट को धीमा करती है और मांसपेशियों को आराम प्रदान करती है। इसके साथ ही, दिमाग के ओवर-एक्टिव विचारों को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा मदद करती है। इससे नींद न आने की समस्या भी काफी हद तक ठीक हो जाती है। 

  1. ओवर थिंकिंग को रोकता है
See also  Top 5 neurological diseases symptoms that you should not ignore

आपको बता दें, कि डीप ब्रीदिंग का सबसे बड़ा फायदा ही यही होता है, कि यह दिमाग की ओवर थिंकिंग को रोकता है और दिमाग को वर्तमान की स्थिति में लाता है। डॉक्टर के अनुसार, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से दिमाग का ध्यान एक जगह पर केंद्रित रहता है और दिमाग को अनचाहे विचारों से छुटकारा मिलता है। 

  1. मूड बेहतर होता है

डीप ब्रीदिंग कसरत करने से दिमाग में सेरोटोनिन और एंडोर्फिन जैसे हैप्पी हार्मोन बढ़ते हैं। इससे आपका मूड काफी ज्यादा बेहतर होता है और आप पूरे दिन पॉजिटिव महसूस करते हैं।

निष्कर्ष

सोने से केवल पांच से दस मिनट पहले गहरी सांस लेने जैसी एक्सरसाइज करने से चिंता, तनाव, डिप्रेशन, और ओवर थिंकिंग को दूर किया जा सकता है। मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ शारीरिक सेहत के लिए भी डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर डीप ब्रीदिंग जैसी एक्सरसाइज करने के बावजूद भी अपना तनाव, डिप्रेशन, और ओवर थिंकिंग जैसी समस्या कम नहीं हो रही है और आप इसका समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही झावर न्यूरो हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  गंभीर सिरदर्द बन सकता है जानलेवा, जाने डॉक्टर द्वारा बताए गए के ऐसे लक्षण जिसका जानना है बेहद ज़रूरी
First Seizure vs Epilepsy: What Usually Happens After a First Unprovoked Seizure?
epilepsy

First Seizure vs Epilepsy: What Usually Happens After a First Unprovoked Seizure?

Seizures can be a one-time event that can be provoked by some temporary health conditions or some underlying health factors; on the other hand, epilepsy is a result of persistent…

  • October 19, 2026

  • 106 Views

What are the Reasons for Using Awake Mapping During Awake Brain Surgery?
Brain Health

What are the Reasons for Using Awake Mapping During Awake Brain Surgery?

The word brain surgery is itself very powerful and can make any normal individual anxious and nervous like you. Awake Brain surgery is done when the tumor is present in…

  • October 17, 2026

  • 156 Views