क्या भारत में आज भी मिर्गी एक गंभीर बीमारी बनी हुई है? डॉक्टर से जाने मिर्गी का इलाज है संभव है या नहीं

आज के समय में लोगों को कभी भी किसी भी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, चाहे वो आम समस्या हो या फिर कोई गंभीर समस्या हो। दरअसल, आज के समय में लोगों को मिर्गी की समस्या होना बहुत ही आम है। दरअसल, यह एक व्यापक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जो ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करती है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या के दौरान एक व्यक्ति के दिमाग की कोशिकाओं की आम विद्युत गतिविधि में काफी ज्यादा रूकावट पैदा हो जाती है, जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार दौरे पड़ते हैं और इससे एक व्त्यक्ति की जीवनशैली में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिलते हैं। दरअसल, मिर्गी दिमाग से जुड़ी एक लंबे समय तक चलने वाली गंभीर बीमारी है, जिस पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। नज़रअंदाज किये जाने पर यह समस्या और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है और व्यक्ति के हालत काफी ज्यादा खराब हो सकती है। 

इस तरह की स्थिति में कई लोग जानना चाहते हैं, कि क्या भारत में आज भी मिर्गी एक गंभीर बीमारी बनी हुई है और क्या इसका इलाज संभव है? दरअसल, हाँ भारत में आज भी मिर्गी की समस्या एक गंभीर समस्या बनी हुई है। क्योंकि, भारत में आज भी इस तरह की समस्या से लाखों लोग बुरी तरीके से पीड़ित हैं। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गांव-देहात में रहने वाले लोग आज भी मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराने के लिए झाड़-फूंक और ओझा, जादू टोना का सहारा लिया जाता है। दरअसल, इन्हीं कारणों की वजह से यह समस्या पूरी तरीके से ठीक नहीं हो पा रही है। आम तौर पर, इस तरह की समस्या के बारे में जागरूकता की कमी, सामाजिक भेदभाव और इलाज तक पहुंच न होने की वजह से यह बीमारी सभी लोगों के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गयी है। हालांकि, इस तरह की समस्या का इलाज दवा, सर्जरी और सेहतमंद आहार से संभव हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  आखिर ज्यादा सोचने से क्यों होने लगता है सिर में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में!

क्या हो सकते हैं मिर्गी के लक्षण

वैसे तो, मिर्गी जैसी समस्या के कई लक्षण हो सकते हैं, पर इस में कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. एक व्यक्ति के शरीर का अकड़ जाना। 
  2. आंखों के आगे काफी ज्यादा अंधेरा छा जाना।
  3. बेहोशी की समस्या बार बार होना। 
  4. मुंह से झाग निकलना 
  5. अपने होंठ या फिर जीभ को दांतों से काट लेना।
  6. अचानक से व्यक्ति का जमीन पर गिरना।
  7. किसी भी समय और किसी भी स्थिति में दांत भींचने लगना। 
  8. इस दौरान पीड़ित व्यक्ति की आंखों की पुतलियों का ऊपर की तरफ खिंच जाना।

क्या हो सकते हैं मिर्गी के कारण 

भले ही मिर्गी एक आम समस्या है, पर इसको नज़रअंदाज करने पर कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारणों में निम्नलिखत कारक शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

  1. सिर पर गहरी चोट लगना। 
  2. ब्रेन ट्यूमर की समस्या होना। 
  3. जन्म के दौरान दिमाग में ऑक्सीजन की सही सप्लाई न हो पाना।
  4. व्यक्ति को लंबे वक्त से दिमागी बुखार और इन्सेफेलाइटिस होना। 
  5. ब्रेन स्ट्रोक होना। 
  6. अल्जाइमर होना। 
  7. परिवार में पहले से ही किसी को इस तरह की समस्या होना। 
See also  सिर,पीठ और गर्दन में दर्द की समस्या ने न्यूरो संबंधी बीमारियों को दिया आमंत्रण

कब पड़ता है, मिर्गी का दौरा?

दरअसल, ऐसी कई स्थितियां हो सकती हैं, जिनकी वजह से एक व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ सकता है, जिसमें हार्मोंस का बदलाव होना, काफी ज्यादा शराब का सेवन करना, समय पर दवा न लेना, ब्लड प्रेशर कम होना, ज्यादातर तनाव में रहना, पर्याप्त नींद न लेना, ब्लड शुगर कम होना और अचानक से तेज रोशनी में आना जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं। 

मिर्गी का इलाज 

हालांकि, इस तरह की समस्या का इलाज दवा, सर्जरी और सेहतमंद आहार से संभव हो सकता है। दरअसल, दवाएं मिर्गी के अटैक को प्रभावशाली तरीके से कंट्रोल कर सकती हैं। आम तौर पर, इस तरह की समस्या के इलाज के दूसरे विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो डॉक्टर द्वारा तय की गई दवाओं के काम न करने पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। दरअसल, समस्या के दौरान पीड़ित व्यक्ति को अटैक आने पर, किसी भी तरह का जूता न सुघाएं, मुंह में चम्मच न लगाएं, इस दौरान पीड़ित व्यक्ति के कपड़ों को ढीला कर दें, उसको खुली हवा में रखें, हाथ पैरों की मालिश बिलकुल भी न करें और इसके साथ ही उसके अकड़े हुए अंगों को जबरदस्ती सीधा करने की बिलकुल भी कोशिश न करें। इस दौरान आप जितना जल्दी हो सके उसको डॉक्टर के पास ले जाएँ। 

See also  बच्चों में ब्रेन ट्यूमर होने के प्रमुख कारण कौन-से है और जाने कैसे करें बाल चिकित्सा ब्रेन ट्यूमर की देखभाल

निष्कर्ष: मिर्गी की समस्या आम है, पर ध्यान न देने पर यह और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है, कि भारत में आज भी मिर्गी की समस्या एक गंभीर बीमारी बनी हुई है। इस लेख के माध्यम से हमने आपको मिर्गी के कारणों और लक्षणों के बारे में बताया है, जिसका इलाज होना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। समस्या के बारे में, ज्यादा जानकारी न होने, सामाजिक भेदभाव होने, जागरूकता की कमी होने और साथ में इलाज तक अच्छी पहुंच न होने की वजह से यह समस्या एक चुनौती गई है। हालांकि, इस समस्या का इलाज दवा, सर्जरी और सेहतमंद आहार से संभव हो सकता है। गंभीर समस्या होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और मिर्गी जैसी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही झावर न्यूरो हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing
Uncategorized

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing

A pinched nerve can make your hands, arms, legs, or feet feel numb, weak, or tingly. While a little numbness now and then is usually nothing to worry about, you…

  • September 30, 2026

  • 193 Views

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones
Brain disordersBrain Tumours

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones

Pituitary tumors are growth that develops in the pituitary gland, and this small, pea-sized gland is located behind the nose at the base of the brain. The main function of…

  • September 23, 2026

  • 563 Views