क्या शरीर में नज़र आने वाले यह लक्षण हो सकते हैं दिमाग की बीमारी का संकेत? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

दिमाग हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है, जो शरीर की सभी गतिविधियों को करने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करता है। दरअसल, आपको बता दें, कि दिमाग में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी आने पर शरीर के सभी काम काफी ज्यादा प्रभावित हो जाते हैं। अच्छे तरीके से अपनी सेहत पर ध्यान न देने और अक्सर ही तनाव में फंसे रहने की वजह से आज बहुत से लोगों को दिमाग से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर, ज्यादातर लोगों को तनाव और काम को लेकर सिर दर्द जैसी समस्याओं की शिकायत काफी ज्यादा रहती है। इसके साथ ही, बढ़ती उम्र के कारण लोगों को दिमाग से जुड़ी कई तरह की बिमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बना रहता है। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि लगभग 50 साल की उम्र के बाद लोगों में सोचने, समझने और चीजों को लंबे वक्त तक याद रखने की क्षमता खो जाती है। भागदौड़ भरी जिंदगी और खान- पीन की गलत आदतों के कारण आज नौजवानों में भी इस तरह की समस्या को देखा जा सकता है। दरअसल, सिर में दर्द होने के साथ -साथ और भी कई छोटी-छोटी परेशानियों को आम समझ कर ज्यादातर लोग नाजज़रांदाज कर देते हैं, या फिर दर्द को दूर करने वाली दवाओं का सेवन कर लेते हैं। यह परेशानियां लगातार होने पर किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकते हैं। इसलिए, दिमाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के शुरुआती लक्षणों की पहचान करके और उसका सही समय पर इलाज करके आप किसी भी तरह की गंभीर बीमारी का शिकार होने से अपने आप को बचा सकते हैं। दरअसल, आपको बता दें, कि दिमाग से जुड़ी बीमारियों का कोई भी पक्का इलाज नहीं है, पर इन बीमारियों की सही वक्त पर पहचान करके और महत्वपूर्ण इलाज से ठीक या फिर कंट्रोल किया जा सकता है। आम तौर पर, डिमेंशिया और अल्जाइमर समेत दिमाग से जुड़ी बहुत सी ऐसी परेशानियां होती हैं, जिन के लक्षण शुरुआत में ही दिखाई देने लग जाते हैं। पैसा गिनते वक्त बार- बार गलतियां होना, चीजों को बहुत जल्दी भूल जाना, बातचीत करते वक्त परेशानी होना, मूड स्विंग होना और साथ में व्यवहार में बदलाव होना जैसे शरीर में नज़र आने वाले यह लक्षण कहीं न कहीं दिमाग से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकते हैं। शरीर में नजर आने वाले इन लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ताकि आगे चलकर किसी गंभीर बीमारी से अपना बचाव किया जा सके। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  जानिए मिर्गी के दौरे को नज़रअंदाज़ करना कैसे हो सकता है खतरनाक ?

शरीर में नजर आने वाले दिमाग की बीमारी के शुरुआती लक्षण! 

आम तौर पर, इस बात से कोई भी अनजान नहीं है, कि एक उम्र में आकर व्यक्ति के सोचने- समझने शक्ति, याददाश्त और ब्रेन पावर काफी ज्यादा कम होने लग जाती है। हालांकि, ज्यादातर बुढ़ापे में आकर लोगों के लिए इन समायाओं का सामना करना बहुत ही ज्यादा आम बात होती है, पर आज कम उम्र के लोगों को भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आम तौर पर, इसका कारण खानपीन से जुड़ी गलत आदतें ओर खराब जीवनशैली हो सकती है। आम तौर पर, किसी भी बीमारी की समय पर पहचान और इलाज से अपने आप को किसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। शरीर में नजर आने वाले यह निम्नलिखित लक्षण जो कहीं न कहीं दिमाग से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। 

  1. पैसे गिनते समय गलतियां करना 
See also  क्या करवट बदलने से लकवे का मरीज़ 6 महीने में ठीक हो सकता है ?

दरअसल, जब आपका दिमाग बिल्कुल सही तरीके से काम करता है, तो आप इस दौरान अपने काम में किसी भी तरह की कोई भी गलती को नहीं करते हो। पर, इस तरह की स्थिति में लगातार पैसे गिनने में या फिर किसी भी चीज का हिसाब-किताब करने में होने वाली परेशानी एक व्यक्ति के दिमाग से जुड़ी कुछ समस्याओं का संकेत हो सकता है। इस तरह की स्थिति को आम समझ कर नजरअंदाज करने की बजाए इस तुरंत इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

  1. चीजों को भूलने की समस्या होना 

दरअसल, बढ़ती उम्र के कारण ज्यादातर लोगों के लिए लंबे वक्त तक चीजों को याद रखना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है। आम तौर पर, अगर आपको चीजों को भूलने जैसी समस्या का सामना अपनी कम उम्र में भी करना पड़ रहा है, तो यह दिमाग से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इस स्थिति की पहचान करके तुरंत इलाज बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

  1. बातचीत करते समय दिक्कत महसूस करना 
See also  मिर्गी के कारण लक्षण व क्या है इसके इलाज ?

हालांकि, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि डिमेंशिया जैसी समस्या से पीड़ित लोगों को ज्यादातर बातचीत करने में काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अगर किसी व्यक्ति को काफी लंबे वक्त से बातचीत करने में या फिर शब्दों का चुनाव करने में काफी ज्यादा समस्या हो रही है, तो इसे आम समझ कर नज़रअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी न करें। क्योंकि, इस तरह की स्थिति दिमाग से जुड़ी हुई बीमारी का संकेत हो सकती है, जिसका वक्त रहते इलाज होना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

निष्कर्ष: पैसा गिनते वक्त बार- बार गलतियां होना, चीजों को बहुत जल्दी भूल जाना, बातचीत करते वक्त परेशानी होना, मूड स्विंग होना और साथ में व्यवहार में बदलाव होना यह सभी लक्षण दिमाग से जुड़ी बीमारियों के हो सकते हैं। इन लक्षणों को आम समझ कर नज़रअंदाज करने की बजाए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बहुत ही ज्यादा महतवपूण होता है। हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल से अपने दिमाग की स्थिति को ठीक किया जा सकता है। डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियां जीवनशैली से जुड़ी कुछ आदतों पर ध्यान न देने की वजह से हो सकती हैं। इस के बारे में ज्यादा जानने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी बीमारी का समाधान पाने के लिए आप आज ही झावर न्यूरो हॉस्पिटल के विशेषज्ञों से सम्पर्क कर सकते हैं।

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing
Uncategorized

Peripheral Nerve Compression: When Numbness Needs EMG or Nerve-Conduction Testing

A pinched nerve can make your hands, arms, legs, or feet feel numb, weak, or tingly. While a little numbness now and then is usually nothing to worry about, you…

  • September 30, 2026

  • 193 Views

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones
Brain disordersBrain Tumours

Unexplained Headache And Vision Loss? How a Pituitary Tumor Can Affect Vision, Brain, and Hormones

Pituitary tumors are growth that develops in the pituitary gland, and this small, pea-sized gland is located behind the nose at the base of the brain. The main function of…

  • September 23, 2026

  • 563 Views