क्या हर वक्त सिरदर्द के लिए पेन किलर लेना सही होता है? डॉक्टट से जानें, सिरदर्द से जुड़े किन लक्षणों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है?

आज कल, हर कोई शरीर से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान है। लोगों के सिर में दर्द होना बहुत ही ज्यादा आम है, जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं और इसके कारण अपने काम पर अच्छे तरीके से फोकस भी नहीं कर पाते हैं। दरअसल, सिर में होने वाले दर्द के कारणों में, लगातार लैपटॉप या फिर मोबाइल देखते रहना, नींद पूरी न करना, काफी ज्यादा तनाव होना और खाने को वक्त पर न खाना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। हम में से ज्यादातर लोग अपने सिर के दर्द को ठीक करने के लिए तुरंत पेन किलर ले लेते हैं और इससे कुछ समय बाद दर्द से राहत प्राप्त हो जाती है। दरअसल, सिर में होने वाले दर्द की वजह से लोगों की जीवनशैली बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो जाती है। जिसमें कि लोग हर वक्त पेन किलर लेकर तुरंत दर्द से राहत प्राप्त करना बहुत ही ज्यादा सही समझते हैं। ऐसे में, सवाल यह उठता है, कि हर वक्त सिर दर्द के लिए पेन किलर लेना ठीक होता है? दरअसल, डॉक्टर के अनुसार हर वक्त सिर में दर्द होने पर पेन किलर लेना बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है, क्योंकि कई बार इससे व्यक्ति की असली बीमारी कहीं न कहीं छिप जाती है। इसलिए, बार-बार सिर में दर्द होने पर दवा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं होता है। इसके अलावा, सिरदर्द से जुड़े बहुत से लक्षणों पर खास ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, अक्सर बहुत से लोग सिर में होने वाले दर्द को गंभीरता से बिल्कुल भी नहीं लेते हैं और इसको आम समझ कर युहीं नज़रअंदाज कर देते हैं। इसके साथ ही, इस दर्द को गंभीरता से न लेकर सिर्फ एक पेन किलर का सहारा लेकर दर्द से राहत पाने की कोशिश करते हैं। आम तौर पर, अगर आपको भी अपने सिर दर्द के साथ इन लक्षणों का सामना करना पड़ता है, जिसमें अचानक से सिर में दर्द होना, सुबह के समय सिर दर्द होना, सिर में दर्द होने पर उल्टी या फिर दौरे पड़ना, एक उम्र के बाद सिर में अचानक से दर्द होना, सिर में किसी वजह से चोट लगने पर लगातार सिर में दर्द बना रहना, सिरदर्द के पैटर्न में बदलाव होना और सिरदर्द के साथ न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखाई देना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको इन्हें नज़रअंदाज करने की बजाए, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

See also  स‍िर के बाएं तरफ हो रहे दर्द के कारण और इलाज

सिरदर्द से जुड़े किन लक्षणों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है?

आम तौर पर, सिर दर्द के दौरान दिखाई देने वाले किसी भी लक्षण को नज़रअंदाज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। डॉक्टर के अनुसार, अगर आपके सिर में दर्द बार-बार और बहुत तेज होता है और इसके साथ में आपको कुछ लक्षण भी महसूस होते हैं, तो आपको इन्हें नज़रअंदाज तो बिल्कुल भी करना चाहिए और केवल पेन किलर लेकर दर्द से राहत प्राप्त करना ठीक नहीं होता है। दरअसल, डॉक्टर के अनुसार कुछ सिरदर्द आम तो बिल्कुल भी नहीं होते हैं, बल्कि यह दिमाग या फिर नसों से जुड़ी किसी समस्या का संकेत जरूर हो सकते हैं। दरअसल, इस तरह के लक्षणों में न्यूरोलॉजिकल चेकअप कराना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

  1. सिर में अचानक बहुत तेज दर्द होना
See also  ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत कैसे होती है? इसके प्रकार, लक्षणों और उपचार के बारे में विशेषज्ञ से जानें

आम तौर पर, कई लोगों के साथ इस तरह की स्थिति बन जाती है, कि उनके सिर में अचानक से ही दर्द होने लग जाता है और यह दर्द बहुत ही ज्यादा पीड़ादायक और काफी तेज होता है, जिससे एक व्यक्ति का काम काफी ज्यादा प्रबावित हो जाता है। दरअसल, सिर में होने वाले इस दर्द को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि, सिर में होने वाले दर्द की यह स्थिति ब्रेन हेमरेज, स्ट्रोक या फिर किसी गंभीर वैस्कुलर समस्या का संकेत भी हो सकता है। जिसे डॉक्टरी भाषा में थंडरक्लैप हेडेक के नाम से भी जाना जाता है।

  1. सुबह के वक्त सिरदर्द होना 

आम तौर पर, अगर आपके सिर में सुबह उठते ही दर्द होता है और रात में दर्द के कारण नींद खुल जाती है, तो इसका कारण दिमाग के अंदर बढ़ा हुआ प्रेशर भी हो सकता है। इसे रेज्ड इंट्राक्रेनियल प्रेशर के नाम से भी जाना जाता है, जो एक व्यक्ति की जीवन शैली को बुरी तरीके से प्रभावित कर सकता है। आम तौर पर, इस को नींद की कमी तो बिल्कुल भी नहीं समझना चाहिए। क्योंकि यह दर्द बहुत बार हल्के से काफी ज्यादा गंभीर भी हो सकता है। 

See also  ब्रेन ट्यूमर क्या है? डॉक्टर से जाने लोगों में इसके क्या कारण हो सकते हैं?

निष्कर्ष : सभी जानते हैं, कि सिर में दर्द होना बहुत ही ज्यादा आम होता है, जो किसी भी व्यक्ति को कभी भी परेशान कर सकता है। हर बार और रोजाना होने वाले दर्द के लिए कभी भी पेन किलर नहीं लेनी चाहिए। क्योंकि इससे कई बार असली बीमारी का पता नहीं चलता और दवा का असर भी कई बार कम हो जाता है। अगर आपके रोजाना सिर में दर्द होता है और वो दवाओं से भी कंट्रोल नहीं होता है, तो यह टेंशन या फिर माइग्रेन जैसी समस्या से थोड़ा सा अलग हो सकता है। लगातार और लम्बे वक्त तक बना रहने वाला सिर दर्द ब्रेन ट्यूमर, इंफेक्शन या फिर क्रोनिक न्यूरोलॉजिकल स्थिति शामिल हो सकती है। इस लेख में बताए गए सिर दर्द से लक्षणों को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह किस स्थिति में, दर्द को कम करने के लिए पेन किलर लेना बस एक कुछ वक्त का समाधान हो सकता है, पर हर वक्त इस दर्द के लिए पेन किलर लेना इस समस्या का परमानेंट इलाज नहीं हो सकता है। सही वक्त पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर से सलाह लेना जीवन के लिए काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्ति करने के लिए और सिर से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही झावर न्यूरो हॉस्पिटल में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Which Two Toxic Proteins Of Alzheimer’s Disease Are Linked To Cognitive Changes?
Alzheimer's Disease

Which Two Toxic Proteins Of Alzheimer’s Disease Are Linked To Cognitive Changes?

Alzheimer’s is an irreversible and progressive brain disorder that destroys memory and thinking skills over time and also affects the ability to perform simple tasks. This is the common cause…

  • July 28, 2026

  • 376 Views

What Causes Persistent Painful Headaches?
Headache

What Causes Persistent Painful Headaches?

  Persistent painful headaches can be caused by other health conditions, but they can also be a warning of a brain tumor. A development of a brain tumor causes persistent…

  • July 20, 2026

  • 643 Views