छोटी-छोटी बातों पर होने वाली चिड़चिड़ाहट कहीं डिसीजन फटीग का संकेत तो नहीं है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

दरअसल, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोगों को अपने स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें चिंता, तनाव और चिचिड़ापन शामिल हो सकता है। यह सभी जानते हैं, कि आज के समय में लोग अपने काम, करियर, घर-परिवार और अन्य कार्यों में लगे रहते हैं, जिसकी वजह से वह जाने अनजाने में भी काफी ज्यादा सोचने लग जाते हैं और अपने दिमाग को सोचने पर मजबूर करते रहते हैं। दरअसल, ऐसे में हम से ज्यादातर लोगों का सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक दिमाग बिल्कुल भी शांत नहीं रहता है। ऐसे में, कहां जाना है, किसके साथ जाना है, क्या पहनना है, कैसे जाना है, किसके साथ मीटिंग है, टाइम पर पहुंचना है, खाना क्या लेकर जाना है, क्या खाना है, किस काम को पहले करना है आदि जैसी छोटी-छोटी बातों को बार-बार सोचने की वजह से हमारा दिमाग काफी ज्यादा थक जाता है और दर्द करने लग जाता है। दरअसल, इससे दिमाग को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। दिमाग हमारे सम्पूर्ण शरीर को चलाने में हमारी काफी ज्यादा सहायता करता है। इस में होने वाली समस्या पूरे शरीर को प्रभावित कर देती है। 

दरअसल, इस दौरान होने वाली इस मानसिक थकान को ही मेडिकल भाषा में डिसीजन फटीग के नाम से जाना जाता है। आम तौर पर, छोटे-छोटे फैसले लेने पर ही मानसिक थकान का सामना करना डिसीजन फटीग जैसी समस्या का संकेत हो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि इस समस्या से घबराने की कोई भी जरूरत नहीं होती है, क्योंकि यह कोई बड़ी मानसिक बीमारी नहीं होती है। पर, जो भी लोग इस समस्या से पीड़ित होते हैं, दरअसल उनके लिए रोज़मर्रा के आम फैसले लेना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 

See also  क्यों हकलाता है आपका बच्चा? जानें इसके लक्षण और इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है?

डॉक्टर के अनुसार, इस समस्या की शुरुआत तब होती है, जब एक व्यक्ति का दिमाग बार-बार अपने कामों को करने के लिए कई ऑप्शनों में से किसी एक ऑप्शन को चुनने के बाद काफी ज्यादा थक जाता है। दरअसल, आपको बता दें, कि एक व्यक्ति के किसी भी फैसले को लेने की क्षमता उसकी मानसिक ऊर्जा पर निर्भर करती है। इस तरह की स्थिति में, यह मेंटल एनर्जी कम होने का एक बहुत बड़ा संकेत हो सकता है। इसके कारण ही हमारे कुछ भी सोचने-समझने की शक्ति, कोई भी फैसला लेने की क्षमता और हमारे धैर्य पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में, इस तरह की समस्या पर ध्यान देना और वक्त रहते डॉक्टर के पास जाना दिमागी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

आखिर डिसीजन फटीग समस्या के लक्षण क्या हो सकते हैं? 

दरअसल, NCBI की एक रिसर्च के अनुसार, डिसीजन फटीग एक व्यक्ति की मानसिक शक्ति को कम कर देने वाली समस्या होती है। इसके कारण एक व्यक्ति को सही फैसला लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आम तौर पर, दिमाग में होने वाली यह थकान एक व्यक्ति को गलत फैसला लेने पर काफी ज्यादा मजबूर कर सकती है। इसलिए, इस समस्या के लक्षण नजर आते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और वैट रहते इस समस्या को कंट्रोल करना चाहिए। डिसीजन फटीग की समस्या होने पर आपको अपने शरीर में निम्नलिखित लक्षण नजर आ सकते हैं, जिन पर ध्यान देना आवश्यक होता है, जैसे कि 

  1. कोई भी फैसले लेने के बाद दिमाग में भारीपन का अहसास होना। 
  2. किसी भी बात को सोचने में ज्यादा वक्त लगना। 
  3. किसी भी तरह का आम काम करने में मुश्किल होना। 
  4. हर बार हर बात को टाल देना। 
  5. हर वक्त गलत फैसलों को लेना। 
  6. किसी भी तरह के फैसले लेने से अपना बचाव करना। 
  7. अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों पर डाल देना। 
  8. काबिल होते हुए भी हर वक्त अपने आप पर कम विश्वास करना। 
  9. डिसीजन फटीग की समस्या के कारण सिर में दर्द होना। 
  10. फोकस करने में काफी मुश्किल होना। 
  11. नींद में काफी कमी होना।
  12. रोजमर्रा के कामकाज में समस्या होना। 
See also  हाथों की कंपन की न्यूरोलॉजिकल बीमारी के बारे में जानें

डिसीजन फटीग की समस्या से कैसे बचाव किया जा सकता है?

डिसीजन फटीग की समस्या से बचने के लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे कि 

  1. सुबह के समय मानसिक एनर्जी बहुत ज्यादा होती है, इसलिए कोई भी जरूरी फैसला सुबह के समय लेना लाभदायक साबित हो सकता है। 
  2. कपड़े, खाना या फिर रोजमर्रा के किसी भी काम को करने के लिए एक से अधिक विकल्पों को अपने समक्ष रखें। इससे कंफ्यूजन कम होगी। 
  3. अपने लिए एक सेहतमंद रूटीन बनाएं, जिसमें एक ही समय पर एक्सरसाइज करना और तय किए हुए खाने को खाना शामिल हो सकता है। इससे आपको छोटे-छोटे फैसले में आराम मिलेगा। 
See also  क्या करवट बदलने से लकवे का मरीज़ 6 महीने में ठीक हो सकता है ?

निष्कर्ष: दिमाग शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिस का सेहतमंद होना सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, किसी भी छोटी बात पर चिचड़ा होना, सही फैसला न ले पाना, अपने हर फैसले में कंफ्यूज रहना और दिमागी रूप से थकान होना डिसीजन फटीग का संकेत हो सकता है, जिसे हल्के में लेना अपने लिए भारी पड़ सकता है। अगर ऐसे में, चिड़चिड़ापन, थकान और कोई भी फैसला लेने में मुश्किल लगातार बनी रहती है, तो यह केवल डिसीजन फटीग का संकेत ही नहीं, बल्कि यह तनाव या फिर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, इन समस्याओं को हल्के में न लें, तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। दरअसल, यह संकेत होता है, कि आपका दिमाग फैसले लेते-लेते थक चुका है। ऐसे में, वक्त पर पहचान और लाइफस्टाइल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करके इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और दिमाग से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही झावर न्यूरो हॉस्पिटल में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आखिर ज्यादा सोचने से क्यों होने लगता है सिर में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में!
Hindi

आखिर ज्यादा सोचने से क्यों होने लगता है सिर में दर्द? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में!

आज का समय ऐसा है, कि व्यक्ति को जिस बात पर नहीं सोचना चाहिए, वह उसके बारे में भी सोचने लग जाता है, जैसे कि कल क्या होगा, में अगर…

  • May 25, 2026

  • 1906 Views

मिनटों में बातों को भूलना और कुछ देर बाद याद आ जाना कहीं अल्जाइमर का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!
Hindi

मिनटों में बातों को भूलना और कुछ देर बाद याद आ जाना कहीं अल्जाइमर का संकेत तो नहीं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

दरअसल, आज के समय में हर कोई दिमाग से जुड़ी किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है, जिसका मुख्य कारण काम को लेकर काफी ज्यादा तनाव लेना, बिना आराम…

  • May 19, 2026

  • 1455 Views