दिमाग में भर रहें पानी के लक्षणों पर ध्यान न देने से कैसे फट सकती है इसकी नसें ?

अक्सर हमने फेफड़ो में पानी भरने के बारे में जरूर सुना होगा पर दिमाग में पानी भरने के बारे में बहुत कम ही सुनने को मिलता है तो अगर आप में से किसी में भी सिर दर्द की समस्या ज्यादा समय तक रहती है तो इसके लक्षणों के बारे में जानकारी जरूर हासिल करें। क्युकी कई बार सिर का दर्द दिमाग में पानी भरने जैसी समस्या को उत्पन्न कर सकता है ;

दिमाग में पानी का भरना क्या है ?

  • आमतौर पर सेरिब्रल स्पाइनल फ्लूइड (CSF) दिमाग में वेंट्रिकल्स कहे जाने वाले क्षेत्रों से होकर बहता है। यह पदार्थ दिमाग में पोषक तत्व भेजने और गंदे पदार्थों को हटाने का काम करता है। इतना ही नहीं, यह दिमाग और रीढ़ की हड्डी को साफ करता है और उन्हें चोट से बचाता है। 
  • वहीं आपका शरीर रोजाना इस पदार्थ को उतनी मात्रा में बनाता है जितनी जरूरत होती है। उसके बाद उसे अवशोषित भी कर लेता है। कई बार यह शरीर द्वारा अवशोषित नहीं हो पाता है जिससे यह शरीर में जमा होता रहता है। इसका निर्माण ज्यादा होने से आपके सिर के अंदर दबाव बढ़ जाता है। जिससे यह दिमाग को सही तरह से काम करने से रोकता है।
See also  तंत्रिका संबंधी विकार क्या है और इस दौरान किस तरह के लक्षण नज़र आते है ?

दिमाग में पानी का भरना क्या है के बारे में और विस्तार से जानने के लिए आप लुधियाना में बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट के संपर्क में आए।

दिमाग में पानी भरने के कारण क्या है ?

  • दिमाग में पानी का भरना दो तरह से होता है पहला जन्म के दौरान पैदा हुए बच्चे के दिमाग में पानी का भरना। 
  • दूसरा किसी आम इंसान के दिमाग में पानी भरना जिसके कई कारण हो सकते है। ऐसा माना जाता है कि सिर में चोट, स्ट्रोक, ब्रेन स्पाइनल कोड ट्यूमर और मेनिनजाइटिस या दिमाग या रीढ़ की हड्डी के अन्य संक्रमण के कारण भी ऐसा होता है।
See also  आखिर सिर में क्लॉट या ब्लीडिंग के शुरुआती संकेत क्या हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें, किसे ज्यादा खतरा होता है?

छोटे और बड़े बच्चो के दिमाग में पानी भरने के लक्षण !

  • इसके लक्षण उम्र के साथ बदलते है। 
  • बच्चों के दिमाग में पानी भरने के लक्षणों में उसका सिर असामान्य रूप से बड़ा दिखना, बच्चे के सिर के ऊपर उभरा हुआ नरम स्थान (फॉन्टानेल) दिखना, आंखों से जुड़ी समस्या, उल्टी या नींद नहीं आना आदि शामिल है। 
  • वहीं अगर बात करें बड़े बच्चों के दिमाग में पानी भरने के लक्षणों की तो इनमें सिरदर्द, मतली और उल्टी, आंखों की समस्या, शरीर का सही तरह विकास न होना आदि शामिल है।

अगर बच्चों में पानी भरने के लक्षण ज्यादा गंभीर है तो इसके लिए आप लुधियाना में बेस्ट न्यूरोसर्जन की सलाह भी ले सकते है।

वयस्कों और बुजुर्गों के दिमाग में पानी भरने के लक्षण !

  • सिरदर्द का होना। 
  • उल्टी या मतली की समस्या।  
  • आंखों की समस्या। 
  • थकान का महसूस होना। 
  • संतुलन और समन्वय बनाने में समस्या का सामना करना। 
  • अल्पकालिक स्मृति की हानि। 
  • चलने में समस्या का सामना करना। 
  • डिमेंशिया की शिकायत। 
  • मूत्राशय से जुड़ी समस्या आदि।
See also  आखिर क्या होता है पार्किन्सन डिजीज? डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में!

दिमाग में पानी भरने का इलाज क्या है ?

  • शुरुआती निदान और सफल उपचार से अच्छी रिकवरी की संभावना बढ़ सकती है। हाइड्रोसिफलस को रोकने या ठीक करने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन इस स्थिति का इलाज सर्जरी से किया जा सकता है।
  • पर ध्यान रखें अपने दिमाग की सर्जरी को उन्ही से करवाए जिन डॉक्टर को दिमाग की सर्जरी करने का काफी सालों का अनुभव है।

दिमाग के इलाज के लिए बेस्ट हॉस्पिटल !

अगर आप दिमाग में पानी भरने की समस्या का सामना कर रहें है तो इसके इलाज के लिए आपको झावर हॉस्पिटल का चयन करना चाहिए। वही आपको बता दे की अगर आपमें उपरोक्त दिमाग में पानी भरने जैसे लक्षण नज़र आ रहें है, तो इससे बचाव के लिए आपको समय रहते सर्जरी का चयन कर लेना चाहिए। 

 

 

First Seizure vs Epilepsy: What Usually Happens After a First Unprovoked Seizure?
epilepsy

First Seizure vs Epilepsy: What Usually Happens After a First Unprovoked Seizure?

Seizures can be a one-time event that can be provoked by some temporary health conditions or some underlying health factors; on the other hand, epilepsy is a result of persistent…

  • October 19, 2026

  • 245 Views

What are the Reasons for Using Awake Mapping During Awake Brain Surgery?
Brain Health

What are the Reasons for Using Awake Mapping During Awake Brain Surgery?

The word brain surgery is itself very powerful and can make any normal individual anxious and nervous like you. Awake Brain surgery is done when the tumor is present in…

  • October 17, 2026

  • 247 Views